badge पुरानीबस्ती : सेक्स करके बच्चे पैदा करने पर लगेगी रोक - भाजपा
चाँद भी कंबल ओढ़े निकला था,सितारे ठिठुर रहें थे,सर्दी बढ़ रही थी,ठंड से बचने के लिए, मुझे भी कुछ रिश्ते जलाने पड़े।

Tuesday, April 11, 2017

सेक्स करके बच्चे पैदा करने पर लगेगी रोक - भाजपा








सेक्स द्वारा बच्चे पैदा करने पर एक लाख तक का दंड 

आधुनिक विचारधार में अंधे होते जा रहे युवकों को उनकी तहजीब और संस्कृति सिखाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्त्ता अपने - अपने लेवल पर योगदान दे रहा हैं। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तथाकथित गैर क़ानूनी कसाई खानों पर नकेल कसी है, वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश से शराब बंद करने की पहल का ऐलान किया है। 





भाजपा के एक कार्यकर्ता ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है कि अब से सेक्स द्वारा बचे पैदा करने पर रोक लगेगी। सरकार जल्द ही बच्चे पैदा करने के लिए राष्ट्रिय तोड़ - फोड़ संघ से बात करके नए दिशा निर्देश जारी करेगी। 





हमारे गुप्तसूत्रों ने बताया है कि बच्चे पैदा करने के लिए पारंपरिक और सांस्कृतिक तरीके का उपयोग किया जाएगा। जो निम्नलिखित है 





१ - दो सुंदर - सुंदर फूलों के आपस में टकराने से बच्चे पैदा किए जा सकते हैं।





२ - पैर पर पैर रगड़कर भी बच्चे पैदा किए जा सकते हैं। 





३ - परी एक पालने में बच्चा देकर जा सकती है। 





४ - यज्ञ करके देवी - देवतों से बच्चे मांगे जा सकते हैं, जिससे स्त्री को प्रसूति दर्द से भी आराम मिलेगा। 





५ - साधु - संतो से फल प्राप्त करके भी बच्चे पैदा किए जा सकते हैं। 





यदि कोई पुरुष - स्त्री ऊपर दिए गए उपायों की अवमानना करके सेक्स द्वारा बच्चा पैदा करने की कोशिश करते पाए जाते हैं तो उन्हें १ लाख दंड और सात साल की सजा मिल सकती है। सजा से बचने के लिए आपका बहुत पैसे वाला होना या फिर सांसद/नेता होना जरुरी है। 


3 comments:

  1. ब्लॉग की दृष्टि से अच्छा है।

    ReplyDelete
  2. बेनामीApril 20, 2017 at 4:56 AM

    ना मानने पर फतवा जारी किया जावेगा

    ReplyDelete

Tricks and Tips