badge पुरानीबस्ती : नेताजी का अपमान - बंद होंगे सभी बैंक
चाँद भी कंबल ओढ़े निकला था,सितारे ठिठुर रहें थे,सर्दी बढ़ रही थी,ठंड से बचने के लिए, मुझे भी कुछ रिश्ते जलाने पड़े।

Monday, January 15, 2018

नेताजी का अपमान - बंद होंगे सभी बैंक



मुंबई में जब एक युवा बैंक मैनेजर ने नेताजी से कहा कि आपका काम हो जाएगा तो नेताजी उससे नाराज हो गए और बैंक के खिलाफ अनशन पर बैठ गए। सरकारी बैंक था और नेताजी  जिस दल के थे, सरकार उसी दल की थी। बैंक मैनेजर को दिल्ली तलब कर लिया गया। बेचारे को समझ नहीं आया की उसका दोष क्या है ?





नेताजी की पार्टी ने पूरे देश में चक्का जाम कर दिया।  जगह - जगह धरने और प्रदर्शन होने लगे। हर पार्टी कार्यकर्ता कह रहा था कि नेताजी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बैंक मैनेजर ने लिखित माफ़ी नाम दिली पहुंचते ही अपने अधिकारी को सौंप दिया।





टीवी चैनल डिबेट में जुट गए। बैंक और बैंक की व्यवस्था का विरोध होने लगा। नेताजी की पार्टी ने देश से बैंक व्यवस्था का समाप्त करने का नारा बुलंद दिया। विपक्ष के वक्ता ने कहा कि हमारे राजनैतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन  नेताजी का अपमान करना गलत है और विपक्ष भी नेताजी की पार्टी साथ खड़ा हो गया।



रिज़र्व बैंक के गवर्नर को बुलाया गया।  बैंक को पूर्णतः बंद करने के लिए राजसभा  लोकसभा में बिल पास कर दिया गया। उस बैंक मैनेजर को पूरी बैंक व्यवस्था ने  कोसना शुरू कर दिया। बेचारा जहाँ से जाता उसे गद्दार और देशद्रोही कहा जाने लगा। उसने अपनी आत्महत्या का निर्णय ले लिया। रस्सी बांधकर झूलने से पहले उसके मन में विचार आया कि एक  बार नेताजी से मिलकर जाना जाए कि मेरा दोष क्या क्या है?





नेताजी से मुलाकात होते ही उसने पूछा नेताजी मैंने कहा क्या था, जिससे आपका अपमान हो गया। नेताजी  ने कहा - भाई तू बोला 'आपका काम हो जाएगा। तुझे पता है 'आपका काम हो जाएगा' बोलने का अधिकार सिर्फ नेताओं का है। लेकिन सामान्य नागरिक होने के बावजूद तूने नेताओं का वाक्य उपयोग किया और मेरा अपमान किया।





बैंक मैनेजर वापस घर आया और उसने आत्महत्या का प्लान रद्द कर, कई दिनों से धूल खा रहे विदेशी कंपनी के ऑफर लेटर को निकाला और जवाब में हाँ लिखकर पोस्ट कर दिया। सरकार को इस बात का ज्ञान हो गया कि बैंकों के बिना देश ठप्प हो जाएगा तो उन्होंने बैंकों को बंद करने का निर्णय ख़ारिज कर दिया।








No comments:

Post a Comment

Tricks and Tips